• Sat. Oct 3rd, 2026

हरियाणा सरकार ने स्कूलों में लोकल हॉली-डे का शेड्यूल किया जारी , होंगे ये 4 लोकल हॉली-डे

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने स्कूलों में लोकल हॉली-डे का शेड्यूल जारी किया है। शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी करते हुए इस बार राज्य के सभी स्कूलों में 4 लोकल हॉली-डे घोषित किये हैं। जिसमें बुद्ध पूर्णिमा, हरियाली तीज, छोटी दीपावली के साथ शहीद उधम सिंह जयंती पर हॉली-डे की घोषणा की गई है। शिक्षा विभाग ने इन छुट्टियों को लेकर आधिकारिक रूप से ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।


शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये गए आदेश के अनुसार 23 मई 2024 वीरवार को बुद्ध पूर्णिमा पर लोकल हॉली-डे रहेगा। वहीं, 6 सितंबर शुक्रवार को हरियाली तीज, 31 अक्टूबर गुरुवार को छोटी दीपावली और 26 दिसंबर गुरुवार को शहीद उधम सिंह जयंती पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *