चंडीगढ़ | ब्यूरो रिपोर्ट हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं को दोबारा लेने (री-एम्प्लॉयमेंट) से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल विशेष परिस्थितियों में ही 58 वर्ष की उम्र के बाद अधिकतम दो साल तक री-एम्प्लॉयमेंट दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री की स्वीकृति अनिवार्य होगी।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिशा-निर्देश भेजे हैं।
सरकार के संशोधित दिशा-निर्देश
1. री-एम्प्लॉयमेंट पर समीक्षा कमेटी का पुनर्गठन
-
सरकार ने 18 जून 2025 को एक नई कमेटी का पुनर्गठन किया है।
-
यह कमेटी व्यक्तिगत और श्रेणी/वर्ग स्तर के मामलों की समीक्षा करेगी।
-
कमेटी हर महीने एक निश्चित तिथि पर बैठक करेगी और प्रस्तावों पर निर्णय लेगी।
2. प्रमोशन प्रभावित नहीं होगा
-
री-एम्प्लॉयमेंट केवल उन्हीं मामलों में मिलेगा जहां सेवाओं की निरंतरता आवश्यक हो।
-
यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जूनियर कर्मचारियों के प्रमोशन पर कोई असर न पड़े।
-
संबंधित कर्मचारी का सेवा रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए और उसके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित न हो।
3. अधिकतम आयु सीमा 63 वर्ष
-
री-एम्प्लॉयमेंट की अधिकतम आयु सीमा 63 वर्ष तय की गई है।
-
यानी, 58 की उम्र के बाद अधिकतम दो साल तक ही कर्मचारी सेवा में रह सकते हैं।
-
63 वर्ष से अधिक आयु में केवल अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर नियुक्ति की जा सकेगी और इसके लिए मानव संसाधन विभाग की पूर्व स्वीकृति जरूरी होगी।
4. मंत्री-प्रभारी की अनुमति अनिवार्य
-
री-एम्प्लॉयमेंट का प्रस्ताव पहले मंत्री-प्रभारी से अनुमोदित कराया जाएगा।
-
इसके बाद मानव संसाधन विभाग, फिर वित्त विभाग और अंत में मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही आदेश जारी होंगे।
5. किन पर लागू नहीं होंगे निर्देश
-
ये नियम उन कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे जिनकी री-एम्प्लॉयमेंट अवधि पहले से स्वीकृत है और अभी जारी है।
-
स्वास्थ्य विभाग और ईएसआई विभाग के डॉक्टरों पर यह निर्देश लागू नहीं होंगे। उनकी री-एम्प्लॉयमेंट अलग अधिसूचनाओं के अनुसार होगी।
-
Haryana employees re-employment rules 2025
Haryana govt retirement age news
क्या है असर?
इस फैसले से उन कर्मचारियों को झटका लगा है जो 58 वर्ष के बाद लंबे समय तक री-एम्प्लॉयमेंट की उम्मीद लगाए बैठे थे। अब अधिकतम दो साल तक ही यह सुविधा उपलब्ध होगी।
-
Haryana employees re-employment rules 2025
-
Haryana govt retirement age news