• Sat. Sep 12th, 2026

Haryana : हरियाणा की टीम ने हैदराबाद में आयोजित 38वीं सब जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता ब्रांज मेडल

Haryana : हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित करवाई गई 38वीं सब जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने ब्रांज मैडल हासिल किया है।यह जानकारी देते हुए कोच विवेक कुमार ने बताया कि 38वीं सब जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता 3 से 7 अक्तूबर तक हैदराबाद में आयोजित करवाई गई थी। जिसमें हरियाणा प्रदेश की टीम का सेमीफाईनल मुकाबला मध्य प्रदेश की टीम के साथ हुआ।

उन्होंने बताया कि हरियाणा की टीम ने इस प्रतियोगिता में ब्रांज मैडल हासिल किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की टीम का नेतृत्व कोच फूल कुमार ने किया। कोच विवेक खरकिया ने कहा कि हरियाणा की हैंडबाल टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिससे प्रदेश भर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में से दुबई में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए 30 खिलाडिय़ों का कैंप के लिए चयन भी किया गया। कोच विवेक खरकिया ने कहा कि कृषि प्रधान राज्य कहे जाने वाला हरियाणा प्रदेश ने खेलों के मामले में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां के खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा मनवाते है, जो कि देशवासियों के लिए गर्व की बात है। यही नहीं खिलाडिय़ों की इस प्रकार की उपलब्धि अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति उत्साहित करती है। प्रदेश की टीम की उपलब्धि पर विवेक खरकिया,डी पी श्रीपाल, कोच फूल कुमार, नरेंद्र जटान चेयरमैन एमडी स्कूल, अशोक सरल, विकास बहराना, राजु नाथूवास, कोच नरेश बलोदा, डा. आकाश, आशीष खरक, राजेश मलिक जिला पार्षद ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *