• Thu. Sep 3rd, 2026

हरियाणा में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: 41, IAS और HCS अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियां

हरियाणा में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: 41 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियांहरियाणा में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: 41 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियां

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने और बेहतर नेतृत्व प्रदान करने के उद्देश्य से 41 IAS और HCS अधिकारियों के स्थानांतरण व नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति से लागू हुए ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

प्रमुख नियुक्तियां और तबादले


उपमंडल अधिकारी (सिविल), झज्जर

अंकित कुमार चौकसे, IAS (HY:2022)
बादशाहपुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। अब झज्जर में उपमंडल अधिकारी (सिविल) के रूप में नियुक्त किए गए हैं।


उपमंडल अधिकारी (सिविल), बराड़ा

शाश्वत संगवान, IAS (HY:2022)
पूर्व में नारायणगढ़ के एसडीएम रहे। अब उन्हें बराड़ा में उपमंडल अधिकारी (सिविल) की जिम्मेदारी दी गई है।


सचिव, हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन

डॉ. सरिता मलिक, HCS (2002)
लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत थीं। अब उन्हें हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन का सचिव नियुक्त किया गया है।


अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, गुरुग्राम

वत्सल वशिष्ठ, HCS (2002)
उन्हें गुरुग्राम जिले में महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिका दी गई है।


अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम

रविंदर यादव, HCS (2013)
पूर्व में झज्जर में कार्यरत थे। अब गुरुग्राम नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त के रूप में योगदान देंगे।

अन्य तबादले और नियुक्तियां
इसके अतिरिक्त, कई अन्य IAS और HCS अधिकारियों को हरियाणा के विभिन्न जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें जिला नगर आयुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, बोर्डों और निगमों के प्रमुख पद शामिल हैं। 

SEE Transfer HCS LIST

प्रशासनिक प्रक्रिया के निर्देश
हरियाणा सरकार ने संबंधित डीडीओ (Drawing and Disbursing Officers) को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानांतरित अधिकारियों का सेवा सत्यापन प्रमाणपत्र, अवकाश वेतन तथा पेंशन योगदान संबंधित चालानों सहित 7 दिनों के भीतर मुख्य सचिव कार्यालय को प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *