• Fri. Sep 11th, 2026

Haryana, जजपा के संगठन में बढ़ा बदलाव, 15 नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए

JJPJJP

Haryana, जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत हरियाणा में 15 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की।

पार्टी प्रमुख अजय सिंह चौटाला और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष निशान सिंह ने वरिष्ठ नेताओं के साथ परामर्श के बाद सभी 22 जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी की।

सूची में 15 नाम नए हैं जबकि सात जिलाध्यक्षों को बरकरार रखा गया है। जजपा हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

Haryana फर्जी अपील दायर करने के लिए शहरी विकास प्राधिकरण को फटकार

पिछले विधानसभा चुनाव में, जजपा ने 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में 10 और भाजपा ने 40 सीट जीती थीं। जजपा ने बाद में, सरकार गठन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समर्थन दिया था। जजपा नेता दुष्यंत चौटाला हरियाणा के उपमुख्यमंत्री हैं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *