• Sun. Aug 30th, 2026

हरियाणा लोकसभा चुनाव: अभिनेता संजय दत्त ने चुनाव लड़ने से किया इंकार , एक्स पर किया ट्वीट

करनाल। हरियाणा की लोकसभा सीट करनाल से अभिनेता संजय दत्त के चुनाव लड़ने की खबरों पर विराम लगा दिया है। पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने करनाल में चुनाव लड़वाने के लिए कांग्रेस करनाल सीट से अभिनेता संजय दत्त को मैदान में उतार सकती है। इसके बाद अभिनेता संजय दत्त ने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए उस पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है।


संजय दत्त ने एक्स पर शेयर की पोस्ट
संजय दत्त ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि मैं अपने राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं तो मैं इसकी घोषणा करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा। कृपया अभी तक मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है उस पर विश्वास करने से बचें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *