• Fri. Sep 11th, 2026

Haryana Loksbha Chunav :रोहतक में बसपा के उम्मीदवार ने किया दीपेंद्र हुड्डा के समर्थन का ऐलान

रोहतक। बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार राजेश ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थन का ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गांव निंदाना में राजेश कांग्रेस के मंच पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की मौजूदगी में अपने समर्थन का ऐलान किया। चौधरी उदयभान ने उनका आभार व्यक्त किया। चौ. उदयभान ने कहा कि बीएसपी उम्मीदवार के इस फैसले से निश्चित ही कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और बीजेपी बड़े अंतर से हारेगी।

इससे पहले बीएसपी उम्मीदवार ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने दलित व बाबासाहेब के संविधान विरोधी ताकतों से लड़ाई के लिए चुनावी मैदान में आने का फैसला लिया थआ। क्योंकि वह खुद पिछड़ा वर्ग से आते हैं और पिछड़ा वर्ग व एससी समाज संविधान विरोधी लोगों से लगातार शोषण का शिकार होता रहा है।

बीएसपी उम्मीदवार ने कहा कि बीजेपी के रोहतक से उम्मीदवार अरविंद शर्मा भी दलित व संविधान विरोध को बढ़ावा दे रहे हैं। वो समाज को जाति के आधार पर बांटते हैं। इसीलिए उनके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए उन्होंने रोहतक लोकसभा क्षेत्र से बीएसपी की टिकट पर नामांकन भरा था। जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी के तमाम नेता, कार्यकर्ता, वोटर, शुभचिंतकों, बुद्धिजीवी, समाजसेवियों खासतौर पर एससी और ओबीसी समाज ने उन्हें कहा कि यह कोई साधारण चुनाव नहीं है। आज बाबा साहेब का संविधान खतरे में है। अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आती है तो देश के संविधान को व आरक्षण को खत्म कर देगी। ऐसी स्थिति में बीजेपी को रोकने में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही सक्षम है। इसलिए उन्होंने तमाम अपनी उम्मीदवारी वापस लेकर दीपेंद्र हुड्डा को पूर्ण समर्थन का ऐलान किया है।

बीएसपी उम्मीदवार राजेश ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा के काम, व्यवहार और विचार से हमेशा कमेरा, शोषण व पीड़ित समाज के पक्षधर रहे हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह भविष्य में भी वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करेंगे। अगर बीजेपी देश के संविधान से खिलवाड़ करने की कोशिश करेगी तो समाज एकजुट होकर उसे जवाब देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *