• Thu. Sep 3rd, 2026

Haryana, तीन पूर्व विधायक समेत कई नेता हुए कांग्रेस में शामिल

haryana, हरियाणा विधानसभा के तीन पूर्व सदस्य और कई अन्य नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान की मौजूदगी में इन नेताओं ने यहां कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे। कांग्रेस में शामिल होने वाले ज्यादातर नेता पहले भारतीय जनता पार्टी में थे।

मुआवजे की मांग को लेकर हाई टेंशन बिजली लाइन के टॉवर पर चढ़े किसान

पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, रघुवीर सिंह छिल्लर और नृपेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में उल्टा ऑपरेशन लोटस चल रहा है। कमल भाजपा का चुनाव चिन्ह है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *