• Sun. Aug 30th, 2026

कुरुक्षेत्र में 28 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

हरियाणा में आगामी 28 नवंबर से 15 दिसम्बर तक कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जायेगाइस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 5 दिसंबर से 11 दिसम्बर तक आयोजित होंगे। यातायात की दृष्टि से व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से प्रदेश सरकार ने गीता महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की थी। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में तंजानियां पार्टनर देश होगा तथा उड़ीसा पार्टनर राज्य होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर क्राफ्ट और सरस मेले का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 48 कोस की परिधि में आने वाले स्थलों पर गीता महोत्सव से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *