• Fri. Sep 4th, 2026

Haryana News : अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना ,बोले – कांग्रेसी सिर्फ जलेबियां खाते हैं, और कुछ नहीं

Haryana News : हरियाणा में पूर्व गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भाजपा को आतंकी पार्टी कहने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे पर तीखा निशाना साधा है। अनिल विज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे अपनी सुध-बुध खो बैठे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मिली करारी हार से कांग्रेस के नेता बौखला चुके है। भाजपा की जीत कांग्रसियों को हजम नहीं हो रही। इतना ही नहीं विज ने खड़गे को किसी साइकेट्रिस्ट से ईलाज करवाने की भी सलाह दी।

विज ने कहा कि हरियाणा में बाप-बेटे की गैंग ने कांग्रेस की लुटिया डूबो दी। उन्होंने कहा कि जनता से कांग्रेस के भष्टाचार के मुकाबले भाजपा के सुशासन को चुना है। भाजपा ने पिछले 10 साल में बिना खर्ची और बिना पर्ची के युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। प्रदेश के हर व्यक्ति को घर बैठे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वहीं विज ने एनसीपी नेता की हत्या मामले में कहा कि ये बहुत दुखद घटना है। अनिल विज ने कहा कि हत्या हुई है, इसमें जांच की जा रही है। लेकिन इसमें पॉलिटिकल दोषरोपण करना सही नहीं है। यहीं नहीं विज ने कांग्रेसियों को मिट्टी का शेर बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव के दौरान कांग्रेसी सिर्फ जलेबियां खाने में लगे रहे।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर हरियाणा में हुई हार का विश्लेषण करने के साथ साथ हरियाणा के कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहा तो विज ने कहा कि हरियाणा के कांग्रेसियों को मिट्टी का शेर बताया और व्यंग करते हुए कहा कि ये सिर्फ जलेबियां खाते हैं, और कुछ नहीं खाते।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *