• Tue. Sep 8th, 2026

Haryana News :CM नायब सैनी सूर्य मंदिर के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे ,लोगो से की ये अपील

Haryana News :हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार सुबह सूर्य मंदिर के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे। सीएम ने भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर मानवता के कल्याण की कामना की। छठ पर्व सेवा समिति मंडल के प्रधान सुरेश कुमार यादव व अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को फूल माला डालकर स्वागत किया। साथ ही स्मृति चिह्न के रूप में भगवान सूर्य का स्वरूप भेंट किया।

मंडल की धर्मशाला में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि छठ पर्व सेवा समिति की ओर से मनाए जाने वाले महाछठ पर्व में हर वर्ष लाखों लोग शामिल होते हैं। व्रत रखकर संतान सुख की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि करनाल में छठ पर्व मनाने के लिए सरकार की ओर से करोड़ों रुपए घाट निर्माण पर खर्च किए गए। भविष्य में भी मंडल की ओर से जनहित में रखी जाने वाली मांगों को पूरा किया जाएगा। वह जन सेवा में 24 घंटे तत्पर हैं।

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से वोट देने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा के चुनाव का दौर चल रहा है। हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा। आप सभी लोग मतदान जरूर करें। देश के भविष्य को संवारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेकों लाभकारी योजनाएं लागू की हैं। आप लोग एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनें ताकि देश को विश्व गुरु बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल को सबसे अधिक मतों से जितवाकर लोकसभा भेजना है। 25 मई को दो मशीनों में कमल के फूल के सामने वाले बटन दबारकर एक कमल को लोकसभा में भेजना है और दूसरे कमल को चंडीगढ़ भेजना है।

मोदी सरकार में हुआ सबका भला
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मोदी सरकार में गरीब, किसान, कर्मचारी और महिला कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं लागू की गई। जिनका पूरा लाभ हर व्यक्ति को मिला है। युवाओं को रोजगार दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिससे देश विकास के पथ पर अग्रसर हुआ।

कांग्रेस के शासन में प्रताडि़त हुई जनता
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में हुड्डा राज में प्रदेश की जनता को प्रताडि़त किया गया। खर्ची और पर्ची लेकर नौकरियां लगाई गई। भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों में केवल घोषणा पत्र जारी किए। एक भी घोषणा को पूरा नहीं किया गया। गरीबी हटाने का केवल नारा दिया गया, गरीब वर्ग के कल्याण का कोई काम कांग्रेस ने नहीं किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *