• Tue. Sep 8th, 2026

Haryana News : चुकलाना धाम के पुजारी को शख्स ने भीड़ के सामने मारे थप्पड़,वीडियो वायरल

Haryana News :हरियाणा के पानीपत स्थित श्री खाटू श्याम के फेमस चुलकाना धाम के पुजारी की फरीदाबाद में एक शख्स ने भीड़ के सामने पिटाई कर दी। आरोपी युवक पुजारी को सम्मानित करने के बहाने स्टेज पर ले गया और पुजारी को कई थप्पड़ मारकर नीचे उतर आया। वहां पर मौजूद हर कोई समझ ही पाया की ये क्या हो गया ?

इसके बाद इस मामले को लेकर एक VIDEO भी वायरल हुआ है। बताया जा रहा कि वह महिला गायक को कार्यक्रम में न बुलाने को लेकर खफा था। बाद में वहां पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ फरीदाबाद के पल्ला थाने में FIR दर्ज करवाई।

जागरण में पहुंचे थे पुजारी
चुलकाना धाम के पुजारी देवेंद्र ने बताया कि वह 30 मार्च को फरीदाबाद के पल्ला इलाके में श्याम बाबा के जागरण में भजन करने के लिए गया था। रात में संध्या तोमर नाम की महिला गायक भजन गा रही थी। तभी अमित वशिष्ठ नाम का एक युवक आया और उन्हें सम्मानित करने की बात कहकर उन्हें स्टेज पर बुला कर ले गया। स्टेज पर पहुंच कर अचानक उन्हें थप्पड़ मारने लगा।

धार्मिक संगठनों ने की पंचायत
वीडियो वायरल होने के बाद धार्मिक संगठनों ने इसको लेकर पंचायत की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पीड़ित पक्ष बुधवार को पुलिस अधिकारियों से मिला।

पुलिस PRO बोले- आरोपी पर दर्ज की FIR
फरीदाबाद पुलिस PRO सूबे सिंह ने बताया कि अभी तक जो थप्पड़ मारने की वजह सामने आ रही है, वह यह है कि अमित इस बात से नाराज था कि देवेंद्र पुजारी भजन कार्यक्रम में संध्या तोमर को नहीं बुलवाता था। जबकि संध्या उन्हें कार्यक्रमों में बतौर भजन गायक बुलवाती थी। शिकायत के आधार पर पल्ला थाना पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *