• Sun. Aug 23rd, 2026

हरियाणा में 15 अक्टूबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह ,तैयारियों के लिए बनी कमेटी

हरियाणा में 15 अक्टूबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में नए मुख्यमंत्री को राज्यपाल द्वारा शपथ दिलवाई जाएगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह के साक्षी बनेंगे।

वहीं शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पंचकूला शहर में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को तेज कर दिया गया है। सेक्टर 5 के चारों ओर की सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है और इलाके को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर काम कर रहा है।इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल के आसपास की रेहडी-फड़ी वालों और छोटी दुकानों को अस्थायी रूप से 5 दिनों के लिए अपनी दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह सुरक्षा और आयोजन की भव्यता को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

मुख्य सचिव द्वारा जारी किया गया लेटर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *