• Sun. Aug 30th, 2026

Haryana News : घर में नॉनवेज बनाने पर पति ने डांटा तो पत्नी ने छोड़ा घर ,माँगा तलाक

हरियाणा। हरियाणा के पानीपत में पत्नी के घर में नॉनवेज बनाने को लेकर पति -पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि शादी से पहले दोनों ने शर्त रख के शादी की थी की शादी के बाद घर में नॉनवेज नहीं बनेगा। लेकिन पत्नी ने घर में नॉनवेज बना दिया जिस पर पति ने उसको डांट दिया। जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गयी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात तलाक तक पहुंच गयी।

मिली जानकारी के अनुसार शादी करते समय युवक ने प्रेमिका के सामने शर्त रखी थी कि बाहर नॉनवेज खाते रहेंगे, पर घर में कभी नहीं बनाना। प्रेमिका की हामी के बाद ही दोनों ने शादी की। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी ने घर में नॉनवेज बनाना शुरू कर दिया, क्योंकि बाहर का नॉनवेज महंगा पड़ता था। इससे पति-पत्नी में झगड़ा हुआ।

इसके बाद पत्नी मायके चली गई। अब सास ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता से बेटे का परिवार न टूटने देने की गुहार लगाई है। इसके बाद पति-पत्नी दोनों को बुलाया तो लड़ाई की वजह सामने आई। पत्नी का कहना है कि बाहर का नॉनवेज महंगा पड़ता था। पति पैसे भी नहीं देता था। इसलिए घर में नॉनवेज बनाया था।

युवक ने घर बसाने को याचिका डाली, कोर्ट नहीं आई पत्नी
युवक ने काउंसिलिंग में बताया, ‘2017-18 में हम दोनों के परिवार एक ही गली में रहते थे। लड़की से मेरी दोस्ती हो गई। मुझे पता लगा कि लड़की को नॉनवेज पसंद है। मैंने भी नॉनवेज खाना शुरू कर दिया। मैंने ढाई साल पहले शादी के समय शर्त रखी थी कि घर में नॉनवेज नहीं बनेगा, हम बाहर खा लेंगे।

इसके बावजूद पत्नी ने घर में नॉनवेज बनाना शुरू किया तो बात बिगड़ने लगी। वह घर छोड़कर चली गई। मैंने घर बसाने के लिए याचिका डाली है, जहां वो आई ही नहीं। कोर्ट ने एक्स पार्टी मानते हुए घर बसाने के आदेश दे दिए। इसके बावजूद वह साथ नहीं रह रही। दोनों का दो साल का बच्चा भी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *