• Thu. Sep 3rd, 2026

हरियाणा में ‘NFS’ नीति पर BSP का हमला, बोली- युवाओं के साथ हो रहा अन्याय

हरियाणा में ‘NFS’ नीति पर BSP का हमला, बोली- युवाओं के साथ हो रहा अन्यायहरियाणा में ‘NFS’ नीति पर BSP का हमला, बोली- युवाओं के साथ हो रहा अन्याय

कैथल | बहुजन समाज पार्टी (BSP) हरियाणा इकाई ने प्रदेश में सरकारी नौकरियों के दौरान योग्य युवाओं को ‘NFS’ यानी Not Found Suitable घोषित किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी ने इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और सरकारी भर्ती प्रक्रिया में बड़ी अनियमितता बताया है।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने कहा कि हरियाणा का युवा वर्षों तक कठिन मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है, लेकिन चयन प्रक्रिया में उन्हें ‘NFS’ बताकर बाहर कर दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि खासतौर पर कॉलेज कैडर में प्राध्यापकों की नियुक्तियों में बड़े स्तर पर धांधली हो रही है।

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के ‘समान अवसर’ के सिद्धांत के खिलाफ है। कृष्ण जमालपुर ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच युवाओं को नौकरी से वंचित करना उन्हें मानसिक रूप से हताश कर रहा है।

बसपा ने सरकार से मांग की है कि ‘NFS’ नीति को तुरंत खत्म किया जाए और सभी रिक्त पदों को योग्यता के आधार पर भरा जाए। साथ ही पार्टी ने हरियाणा के मूल निवासियों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने की भी मांग उठाई है।

पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द युवाओं के हित में निर्णय नहीं लिया तो BSP प्रदेशभर में आंदोलन शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *