• Wed. Feb 4th, 2026

किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा पुलिस ने जारी की नई एडवाईजरी,दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले दें ध्यान !

हरियाणा। किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा पुलिस ने नई अडवाइजरी जारी की है। बता दें की किसानों से दिल्ली कूच को लेरक पुलिस प्रशासन ने हर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये हैं। किसानों के आंदोलन के चलते चंडीगढ़ दिल्ली रूट में बदलाव किया गया है। इसके चलते चंडीगढ़ से दिल्ली जाने के लिए इन रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है। इसके साथ ही हरियाणा पुलिस ने किसी भी आपातकालीन स्थिति को लेकर लोगों से खास अपील की है और पंजाब जाने के लिए रेलमार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है।

चंडीगढ़ से दिल्ली का रुट
चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, दो सदका, बराड़ा, बबैन, लाडवा, पिपली, कुरुक्षेत्र के रास्ते या पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344), लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे।

दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रूट प्लान
दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए अथवा करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला, पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुँचे।

 

हिसार, सिरसा से ऐसे पहुंचें चंडीगढ़
हिसार व सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री कैथल (152-डी), पेहवा से कुरुक्षेत्र होते हुए बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला होते हुए पंचकूला पहुंच सकते हैं। रेवाड़ी, नारनौल, जींद से आने वाले यात्री कैथल से पेहवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका से पंचकूला पहुंच सकते हैं।

 

हरियाणा पुलिस ने की ये अपील
इसके साथ ही हरियाणा पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं। साथ ही किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच की घोषणा को देखते हुए पंजाब जाने के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *