• Mon. Sep 7th, 2026

ज्यादा वजन वाले पुलिसकर्मी Police line में होंगे स्थानांतरित

haryana police

Police line, हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ज्यादा वजन वाले पुलिसकर्मियों को फिर से फिट होने तक पुलिस लाइन स्थानांतरित करने का आदेश दिया।

विज ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखित निर्देश जारी करते हुए कहा कि विभाग में कई पुलिस कर्मियों का वजन बढ़ गया है और उन्हें पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विज ने एसीएस (गृह) को निर्देश जारी किए कि जिन पुलिस कर्मियों का वजन बढ़ गया है और लगातार बढ़ता ही जा रहा है, उन्हें पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया जाए ताकि वे वहां व्यायाम करके फिट हो सकें।

बयान में कहा गया, “यह देखा गया है कि पुलिस विभाग में कई पुलिस कर्मियों का वजन बढ़ गया है और समय के साथ-साथ उनका वजन और भी बढ़ रहा है।”

Meta में अगले हफ्ते 6000 कर्मचारियों की हो सकती है छंटनी

विज ने लिखा, “पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को फिट बनाए रखने के लिए मैं चाहता हूं कि अधिक वजन वाले सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया जाए और जब तक वे ड्यूटी के लिए फिट नहीं हो जाते, उनसे व्यायाम करवाएं।”

हरियाणा में पुलिसकर्मियों की स्वीकृत संख्या 75,000 है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *