• Tue. Aug 25th, 2026

Haryana Politics :जजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह 20 दिन बाद थामेंगे कांग्रेस पार्टी का हाथ

Haryana Politics :हरियाणा में जजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह को जेजेपी पार्टी से इस्तीफा दिए हुए 20 दिन हो गए हैं। सरदार निशान सिंह करीब साढ़े पांच साल तक जजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे थे।

जिसके बाद अब सूचना मिली है की निशान सिंह सोमवार को कांग्रेस पार्टी का हाथ थामेंगे ।इसके साथ फतेहाबाद, हिसार, सिरसा के अलावा अन्य जिलों से भी जजपा के कई पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल होंगे।

टोहाना से विधायक रह चुके
सरदार निशान सिंह साल 2000 में इनेलो के टिकट पर जीतकर टोहाना से विधायक चुने गए थे। उन्हें तब 43,076 वोट मिले थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने इनेलो के टिकट पर लगातार तीन चुनाव लड़े। मगर कोई भी चुनाव नहीं जीत पाए। हर बार दूसरे स्थान पर रहे। साल 2005 व 2009 में उन्हें कांग्रेस नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने जबकि 2014 में भाजपा नेता सुभाष बराला ने शिकस्त दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *