• Tue. Sep 1st, 2026

Haryana Politics : ‘मैं भगोड़ा नहीं हूं ….’ कांग्रेस उम्मीदवार बुद्धिराजा को लगा बड़ा धक्का ,कोर्ट ने भगोड़ा किया घोषित

Haryana Politics :हरियाणा में कांग्रेस ने गुरुवार को ही अपनी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें करनाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को टिकट दी गयी थी। लेकिन शुक्रवार देर रात को ही दिव्यांशु बुद्धिराजा को लेरक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। जिससे कांग्रेस उम्मीदवार बुद्धिराजा की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है।

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने दिव्यांशु बुद्धिराजा को भगोड़ा घोषित किया है। उन पर साल 2018 में पूर्व CM मनोहर लाल के खिलाफ बेरोजगारी को लेकर फ्लैक्स बोर्ड लगाने पर केस दर्ज हुआ था।बताया जा रहा है कि कोर्ट द्वारा मामले में पेश होने के लिए कई बार सम्मन जारी किए गए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए।जिसके चलते उन्हें पंचकूला कोर्ट ने पीओ घोषित किया।

क्या बोले दिव्यांशु बुद्धिराजा?
इस मामले पर बुद्धिराजा ने कहा कि सरकार हथकंडे अपना रही है। वह मेरे ऊपर 4 केस करवा चुके हैं। 8 साल से मैं खट्‌टर के साथ दो-दो हाथ कर रहा हूं। 174A के ऊपर FIR ही दर्ज नहीं हो सकती। हमने हाईकोर्ट में केस खारिज करने के लिए याचिका डाली हुई है। इसकी मेंशनिंग अलाउड हो गई है। खट्‌टर घबरा गए हैं, इस वजह से ये सब किया जा रहा है।उन्होंने कहा मैं भगोड़ा नहीं हूं, मैं तो सार्वजनिक तौर पर घूम रहा हूं। इस केस से मेरे नॉमिनेशन और चुनाव लड़ने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 2 मुख्यमंत्रियों का घमंड भी चकनाचूर करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *