• Sun. Aug 2nd, 2026

हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट: अरब सागर में कम दबाव से मौसम बदला, रात का तापमान बढ़ेगा 5 डिग्री तक

हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट: अरब सागर में कम दबाव से मौसम बदला, रात का तापमान बढ़ेगा 5 डिग्री तक

अरब सागर में बने कम दबाव का असर हरियाणा के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज बुधवार को राज्य के 8 जिलों—झज्जर, रेवाड़ी, नूंह, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और महेंद्रगढ़—में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है।

मंगलवार को भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम में बदलाव देखा गया। बादलों की वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

रात का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, आने वाले दिनों में रात का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

आईएमडी का अनुमान है कि 2 अक्टूबर तक केवल 6 से 8 जिलों में ही बारिश होगी, लेकिन 3 अक्टूबर को राज्य के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश के बाद हल्की ठंड का अहसास भी होगा। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर में बने कम दबाव के चलते 3 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

Haryana rain alert, Haryana weather forecast, IMD update, Arabian Sea low pressure, Haryana temperature rise, Gurugram rain, Hisar weather, Haryana monsoon update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *