• Fri. Oct 2nd, 2026

Haryana, डॉक्टर पर मरीज के साथ दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Haryana, हरियाणा में गुरुग्राम में एक गेस्ट हाउस में इलाज कराने आयी मरीज के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महिला की ओर से दायर की गई शिकायत के अनुसार खराब स्वास्थ्य के बाद वह राकेश नाम के एक चिकित्सक से मिलने पहुंची थी। उसे उसकी एक दोस्त के जरिए उसके बारे में पता चला था।

पीड़ित महिला ने कहा, ‘‘शाम करीब पांच बजे मैं गेस्ट हाउस पहुंची। मुझे एक कमरे में बुलाया गया जहां मेरी सहेली और चिकित्सक साथ में शराब पी रहे थे। मैंने एक कोल्ड ड्रिंक पी जो मेरी दोस्त ने मुझे दी थी और मुझे थोड़ा चक्कर आने लगा।

इसी बीच, मेरी सहेली यह कहकर बाहर चली गई कि उसे किसी से बहुत जरूरी मिलना है। उसके जाने के बाद चिकित्सक ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद मैं पुलिस के पास गई।

Disability Certificate, जाने विकलांग प्रमाण पत्र के फायदे, ये दस्तावेज जरूरी

सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर-40 पुलिस थाने में राकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

सेक्टर-40 थाने के प्रभारी सतीश कुमार ने कहा, हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं और राकेश की तलाश कर रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपी चिकित्सक है या नहीं। हम महिला की सहेली को भी जांच में शामिल होने के लिए कहेंगे।’’

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *