• Thu. Sep 3rd, 2026

Haryana : सीनियर छात्र ने किया छात्रा का अपहरण, मामला दर्ज

Haryana, हरियाणा के जींद के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के मामले में उसी के स्कूल के एक सीनियर छात्र के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के व्यक्ति ने तहरीर दी है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गांव के स्कूल में दसवी कक्षा की छात्रा है और मंगलवार को स्कूल के लिए निकली थी,लेकिन वापस नहीं लौटी।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उसने पूछताछ की तो जानकारी मिली कि पडोसी गांव का लड़का जो उसी स्कूल मे 11वीं का छात्र है के साथ लड़की को देखा गया था।

Haryana Assembly : कांग्रेस विधायकों ने गौरक्षकों पर अराजकता फैलाने का लगाया आरोप

व्यक्ति ने आरोप लगाया की उसी लड़के ने उसकी बेटी का अपहरण किया है। सदर थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *