• Sun. Aug 30th, 2026

Haryana, परिवार को नशीला पदार्थ पिला नौकरों ने दी लूट की घटना को अंजाम

Haryana, हरियाणा के गुरुग्राम में दो नौकरों ने एक बुजुर्ग महिला, उसके बेटे और दो अन्य नौकरों को नशीला पदार्थ पिलाकर सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान लूट लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना 22 जून की रात करीब नौ बजे की है जब अनिता और जगत ने नवीन पाल सिंह यादव, उनकी मां और दो अन्य नौकरों को नशीला पदार्थ मिली चाय पिलाई।

चारों पर जब बेहोशी सी छाने लगी तो आरोपियों ने अलमारी खोली और गहनों एवं अन्य कीमती सामान की लूटपाट शुरू की। यादव ने आरोपियों को अपने कमरे में पाया लेकिन चक्कर आने की वजह से उन्हें पकड़ नहीं पाए।

Flight में शर्मनाक हरकत, यात्री ने फर्श पर किया शौच, पेशाब

यादव के मुताबिक पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई थी। घटना के बाद यादव दो दिन तक बीमार रहे और रविवार को लूटपाट की शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से नेपाल निवासी अनिता और जगत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-328 (जहर देकर क्षति पहुंचाने), 34 (समान मंशा) और 408 (लिपिक या नौकर द्वारा भरोसे को तोड़ना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *