• Mon. Aug 24th, 2026

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव का शेड्यूल लिया वापस : जस्टिस भल्ला

चंडीगढ़। हरियाणा में ” हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी” के चुनाव का जो शेड्यूल कल जारी किया गया था, उसको आज वापस ले लिया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त जस्टिस एचएस भल्ला ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के सेकेंडरी एजुकेशन निदेशक ने उनको पत्र लिख कर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव के शेड्यूल को वापस लेने का अनुरोध किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि सीबीएसई तथा हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के बीच में उक्त चुनाव का शेड्यूल पड़ता है।

जस्टिस भल्ला ने बताया कि निदेशक के अनुरोध को स्वीकारते हुए विद्यार्थियों के हित में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव का शेड्यूल वापस लिया गया है। चुनावी शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *