• Wed. Sep 2nd, 2026

Haryana, सरपंचों और पंचों के लिए बड़ा ऐलान, बढ़ा मानदेय

cm khattar

Haryana, हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले नाराज सरपंचों और पंचों को मनाने के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. हरियाणा सरकार ने सरपंचों और पंचों के मानदेय में बढ़ोतरी की है.

अब सरपंचों को 5 हजार रुपये और पंचों को 1600 रुपये मानदेय मिलेगा. इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है. बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल, 2023 से लागू होंगी.

बता दें कि, वर्तमान में हरियाणा में सरपंचों को 3,000 और पंचों को 1,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है. सरपंचों और पंचों ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से उनके मानदेय में बढ़ोतरी की मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरा कर दिया है.

Haryana, हॉस्टल में घुसा पानी, सैकड़ों छात्राओं को सुरक्षित जगह भेजा

सरपंचों और पंचों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए सरकार ने हरियाणा पंचायती राज वित्त, बजट, लेखा, लेखा परीक्षा कराधान और संकर्म नियम 1995 में संशोधन किया है. ये नियम हरियाणा पंचायती राज वित्त, बजट, लेखा, लेखा-परीक्षा कराधान और संकर्म (संशोधन) नियम, 2023 कहे जाएंगे.

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *