📍 भिवानी |
हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 4 से 6 मई तक पूरे राज्य में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, वहीं गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है।
🌧️ किन जिलों में कितना असर?
-
4 मई (रविवार): पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में 25-50% बारिश की संभावना।
-
5 मई: प्रदेशभर में बारिश; पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 50-75% संभावना।
-
6 मई: सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार में 25% और अन्य जिलों में 25-50% तक बारिश के आसार।
-
7 मई: केवल कुछ जिलों में हल्की बारिश, अधिकांश हिस्सों में मौसम रहेगा शुष्क।
💨 तेज हवाओं की चेतावनी:
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में 40–60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चलने की चेतावनी दी है। 4 व 5 मई को अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि कई अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
🌡️ तापमान में उतार-चढ़ाव:
हाल की बारिश के कारण राज्य का औसत तापमान सामान्य से 3.1°C नीचे चला गया है। हालांकि, शनिवार को तापमान में 5.3°C की वृद्धि दर्ज की गई, फिर भी यह सामान्य से नीचे बना रहा।
हिसार का बालसमंद इलाका सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 38.2°C दर्ज किया गया।
🌀 7 मई तक मौसम रहेगा अस्थिर
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 7 मई तक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
-
Haryana Weather, Rain Alert, Haryana Rain Forecast, Hisar Weather, Haryana Temperature, Western Disturbance,IMD Alert