• Mon. Aug 24th, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश की दस्तक: अगले तीन दिन इन जिलों में बरसेंगे बादल

हरियाणा के कई जिलों में बारिश और तेज़ आंधी से जनजीवन प्रभावित, नौ जिलों में अलर्ट जारीहरियाणा के कई जिलों में बारिश और तेज़ आंधी से जनजीवन प्रभावित, नौ जिलों में अलर्ट जारी

हरियाणा डेस्क | 
हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार को आई बारिश के बाद अब अगले तीन दिनों तक कई जिलों में बादल बरसने वाले हैं। मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी और मध्य भागों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

10 मई – आज:

आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

11 मई:

पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा 14 जिलों—कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल—में 25% तक वर्षा की संभावना जताई गई है।

12 मई:

फिर से पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की बारिश के आसार हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

13 मई:

पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में एक बार फिर बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सूखा बना रहेगा।

तापमान में उतार-चढ़ाव:

बारिश के साथ तापमान में भी परिवर्तन देखा जा रहा है। नारनौल में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि हुई है, जबकि अंबाला में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। #HaryanaWeather #RainAlert #PanchkulaRain #AmbalaWeather #YamunanagarRain #HaryanaNews #WeatherUpdate #Monsoon2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *