• Sat. Sep 12th, 2026

Haryana weather update :बदलेगा मौसम का मिजाज ,6 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट,किसानों की बढ़ेगी चिंता

Haryana weather update :हरियाणा में एक बार मिजा बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 5 अप्रैल तक बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश के भी आसार बने हुए हैं।हरियाणा के जिन जिलों में मौसम खराब रहने के आसार हैं, उनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

मौसम विभाग की ओर से अलर्ट किया गया है कि रात से 30 से 40 किलोमीटर घंटा से तेज हवाओं के साथ पश्चिमी हरियाणा के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। 4 व 5 अप्रैल को सूबे में हल्के बादल छाएंगे। जिससे दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

 

6 से होने लगेगा गर्मी का एहसास
मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क और दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच 24 घंटे के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। नारनौल में पारा 36.0 डिग्री तक पहुंच गया। करनाल में रात का पारा 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम है ।

इस बार मार्च में 10% ज्यादा बारिश
हरियाणा में मार्च में इस बार रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। मार्च में 10 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। 1 से 28 मार्च तक 15.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि इस अवधि में 14.1 मिलीमीटर होती है। 6 जिलों में सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हुई।

किसानों की बढ़ी चिंताएं
ओलों के साथ हुई बारिश से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। 2 और 3 मार्च को हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। सरकार के विशेष गिरदावरी के निर्देश के बाद अब तक 11.23 लाख एकड़ फसल खराब होने की सूचना आ चुकी है। पिछले सप्ताह हुई बारिश से फिर नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *