• Sun. Sep 20th, 2026

Haryana Weather Update :सावधान !आज से नौतपा शुरू ,मौसम विभाग ने 15 जिलों में लू अलर्ट और 7 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

Haryana Weather Update : हरियाणा में पिछले काफी दिनों से गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते अब मौसम विभाग ने आज से नौतपा शुरू होने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। यानि ये 9 दिन झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने 15 जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट की चेतावनी जारी कर दी है।इन जिलों में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया है।अगले 3-4 दिनों में तापमान में २-3 डिग्री सेलसियस वृद्धि होने की संभावना है।

इसके साथ -साथ मौसम विभाग ने राज्य के बाकी 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में भी येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भी तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

क्या होता है नौतपा ?

आपको बता दें कि नौतपा के दौरान लगातार 9 दिन भीषण गर्मी पड़ती है। नौतपा तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। यह हर साल आता है। इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं।

 

एडवाइजरी जारी –

  • गभी व धुप से बचें।
  • पर्याप्त पानी पियें।
  • हल्के, हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें.
  • घर से बाहर निकलने से पहले अपने सिर को कपड़े, टोपी या फिर छतरी से ढकें।
  • बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारी वाले लोगों को गर्मी के संपर्क में आने से बचाएं।
  • 12 से 4 बजे के बीच घर में ही रहें।

 

कृषि और बाहरी श्रमिकों के लिए:

  • आप घर से बाहर हो तो छायादार या ठंडी जगहों में विश्राम लें।
  • दिन में पर्याप्त पानी पिएं।
  • लू लगने से चक्कर आना, मतली, सिरदर्द, तेज़ दिल की धड़कन और बेहोशी हो सकती है। अगर ऐसा कोई भी
  • लक्षण दिखाई दे तो, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *