• Fri. Sep 4th, 2026

Haryana Weather Update News: हरियाणा में आज से मौसम में बदलाव! सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट

Haryana Weather Update News: हरियाणा में शुक्रवार यानि आज से मौसम में बदलाव होने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार सात जिलों पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में ओलावृष्टि और बाकी जिलों में वर्षा होने की संभावना है।

इसके साथ ही दो दिन तक वर्षा की संभावना के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे किसानों की परेशान बढ़ सकती है।

हरियाणा में मौसम आमतौर पर एक मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26 अप्रैल रात्रि से 27 अप्रैल के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा गरज चमक के साथ उत्तरी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में कमी के साथ रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *