• Wed. Sep 2nd, 2026

Haryana Weather Update : 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते एक बार फिर से हरियाणा में बारिश की संभावना बन रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 13 मई तक चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने हरियाणा के 14 जिलों चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई।


मौसम में ये बदलाव ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हो रहा है। इस बदलते हुए मौसम के चलते तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 13 मई के बाद तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है. ये तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *