• Tue. Aug 18th, 2026

Political Crisis : CM नायब सैनी ने कहा -राज्यपाल ने विपक्ष से फ्लोर टेस्ट के लिए लिखित में मांगे हस्ताक्षर

Political Crisis : हरियाणा में सियासी हलचल के बीच एक बार फिर सीएम नायब सैनी का बयान सामने आया है। हरियाणा में बीजेपी सरकार गिराने को लेकर विपक्ष द्वारा राज्यपाल से विधानसभा सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट किये जाने की अपील की जा रही है।

इस बीच सीएम नायब सैनी ने पंचकूला में पत्रकारों के सवालों का जवाब डटी हुए कहा कि “राज्यपाल ने लिखित में देने को कहा है कि हम फ्लोर टेस्ट चाहते हैं क्योंकि विपक्ष का दावा है कि सरकार अल्पमत में है। एक महीने पहले ही हमें विश्वास मत मिला था” ,नायब सैनी ने कहा कि “कांग्रेस लोगों को भटकाने के लिए ऐसी बात कर रही है. कांग्रेस अब कहीं नहीं बची है, लोग उनकी भ्रष्ट नीतियों के कारण उन पर भरोसा नहीं करते हैं ,”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *