• Fri. Sep 4th, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट , बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आठ जिलों में बारिश होने की संभावना लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम के बदलते मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश में 13 और 14 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। खेतों में गेहूं की पकी फसल खड़ी है। ऐसे में यदि ओलावृष्टि, वर्षा के साथ तेज हवाएं चलती है तो यह फसल के लिए नुकसानदायक होगा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शनिवार से तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके चलते यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद इत्यादि जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 13 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों की तरफ से दो दिन तक मौसम में बदलाव के चलते वर्षा रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *