• Tue. Aug 25th, 2026

Haryana Weather Update :भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी ,मौसम विभाग ने राहत मिलने को लेकर दी ये जानकारी

Haryana Weather Update :हरियाणा में माैसम विभाग ने आज भी भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। 30 मई के बाद इस झुलसाने वाली गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।इससे हरियाणा के एक-दो इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

हरियाणा में नौतपा का आज पांचवां दिन है।नौतपा के चौथे दिन हरियाणा का सिरसा देश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। सिरसा के बाद हिसार के बालसमंद का तापमान 49.3 और नूंह का तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार, नारनौल, सिरसा और रोहतक में हालात ज्यादा खराब हैं।हालात ऐसे हो गए हैं कि गर्मी के तांडव के चलते जहां लोगों को घरों से निकलने में काफी परेशानियां हो रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गर्मी और हीट वेव से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी एडवाइज़री को फॉलो करें और जरूरत पड़ने पर ही दिन में घर से बहार निकले। साथ ही एमी समय पर पर्याप्त पानी पीतें रहे। हालत जयादा गंभीर होने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें।

हीट वेव के कारण-

मौसम विभाग के अनुसार सिंध, बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आने वाली पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं से हीट वेव का लगातार प्रकोप देखने को मिल रहा है। राजस्थान से सटे हरियाणा के जिलों में इसी वजह से ज्याद गर्मी देखने को मिल रही है। ये गर्म हवाएं राजस्थान से होकर आ रही हैं। सिरसा जिला राजस्थान के सबसे करीब है, इसलिए इन गर्म हवाओं का सबसे ज्यादा असर सिरसा पर सीधे पड़ रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *