• Sun. Aug 2nd, 2026

Haryana Weather Update : हीटवेट का रेड अलर्ट जारी ,गर्म हवाएं चलने की आशंका , जानिए कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update : हरियाणा में लगातार तीसरे दिन भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। इन दिनों में पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया। जिसके चलते मौसम विभाग ने 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से धूलभरी हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 24 मई तक भीषण गर्मी रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने की आशंका जताई है।सिरसा में लगातार तीसरे दिन भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार रहा।

इसी के साथ मौसम विभाग ने 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद पर रेड अलर्ट जारी किया गया है । 8 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट है । प्रदेश में रात का पारा भी 1.4 डिग्री तक बढ़ गया है ।

बंद हुए स्कूल

भीषण गर्मी के चलते अब तक 15 जिलों में नर्सरी से 5वीं व 8वीं क्लास तक की 24 व 31 मई तक छुट्टियां घोषित की गई हैं। इसके अलावा, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, नूंह, भिवानी, यमुनानगर, फतेहाबाद, जींद, पानीपत में नर्सरी से 8वीं क्लास तक की 24 मई तक छुट्टियां की हैं। चरखी दादरी में छुट्‌टी के आदेश DC मनदीप कौर ने वापस ले लिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *