• Fri. Sep 11th, 2026

Haryana Weather Update : 5 जिलों में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी ,ऐसे करें हीट वेव से बचाव

हरियाणा में भीषण गर्मी के चलते मौसम विभाग ने 5 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा के 18 जिलों के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 47 डिग्री से पार हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव के चलते तापमान एक से दो डिग्री और बढ़ सकता है।

हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिन तक बारिश को कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान में हरियाणा के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। गर्मी से बचने के लिए लोग माइनरों तथा नहरों का सहारा ले रहे हैं।गर्मी की वजह से उल्टी, दस्त तथा सिर चकराने के मामले बढ़ गए हैं।

चिकित्सकों ने दी ये सलाह

वहीं चिकित्सकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए धूप में निकलने से बचने की सलाह लोगों को दी है।लोगों को धूप में घर से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाने से पहले कपड़े से शरीर को ढक लें। ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पेय पदार्थों का प्रयोग करें। तबीयत खराब होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।

डॉक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आपको हाइड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिएं और अल्कोहल और कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन बिल्कुल ना करें। धूप में निकलने से बचें, अत्यधिक गर्मी के समय सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के दौरान घर के अंदर ही रहें। यदि आपको बाहर जाना है, तो हल्के रंग के ढीले ढाले कपड़े पहन कर जाएं और अपने सिर को टोपी, गीले कपड़े या छाते से ढकें। घर में मौजूद बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *