• Fri. Sep 4th, 2026

Haryana weather update : जल्दी मिलेगी तपती धूप और लू से राहत, IMD ने दी ये जानकारी

Haryana weather update :हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपने प्रचंड स्वरूप है। लोगों का भयंकर गर्मी में घरों से बहार निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन अब IMD ने मानसून आने को लेकर राहत भरी खबर दी है। IMD ने मानसून 2024 संबंधित एक डाटा जारी किया है, जिसके अनुसार लोगों को जल्द ही तेज धूप और गर्मी से राहत मिलेगी ।IMD द्वारा जारी डाटा के अनुसार हरियाणा में अबकी बार मानसून की एंट्री 2 जुलाई से होगी।

गर्मी का रेड अलर्ट

हरियाणा में अधिकतम तापमान 48.0 डिग्री के करीब पहुंच गया है।मौसम विभाग ने 14 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात व फरीदाबाद शामिल हैं।

मौसम विभाग ने 26 मई तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यदि यही हाल रहे तो तापमान 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं।

वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि फिलहाल अगले एक हफ्ते तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा में भयंकर गर्मी और लू को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से बाहर निकलने पर जरूरी एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग ने अपील की है कि अगर जरूरी काम ना हो तो बाहर निकलने से बचें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *