• Tue. Aug 18th, 2026

Haryana, फर्जी बलात्कार की शिकायत के आरोप में वेब डिजाइनर गिरफ्तार

Haryana, हरियाणा के गुरुग्राम में 22-वर्षीया एक युवती को  दो लोगों पर सामूहिक बलात्कार का झूठा आरोप लगाने और शिकायत वापस लेने के लिए उनसे दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।  पुलिस ने बताया कि युवती नोएडा की एक निजी मीडिया मैनेजमेंट कंपनी में वेब डिजाइनर के तौर पर काम करती है।

उन्होंने बताया कि युवती ने पहले दिल्ली के रोहिणी में अमन विहार थाने में इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसे बृहस्पतिवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, युवती ने 17 मार्च को सेक्टर-53 थाने में दो लोगों के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने उनसे (पीड़ितों से) दो लाख रुपये भी वसूले, जो पीड़ितों में से एक के भाई द्वारा उसके खाते में स्थानांतरित कर दिए गए।

Crime, जेल में बंद गैंगस्टर ने लखनऊ के जौहरी से मांगी रंगदारी

डीसीपी (पूर्व) वीरेंद्र विज ने बताया, “उसने उनसे चार लाख रुपये और मांगे। सेक्टर 53 थाने के एसएचओ निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।”

पुलिस के मुताबिक, जब युवती को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में पेश किया गया तो वह अपने बयान से मुकर गई।

निरीक्षक अमित कुमार ने बताया, “बाद में हमें जानकारी मिली कि उसने पहले भी दिल्ली में इसी तरह की बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। संदेह होने पर हमने जांच शुरू की और उसके आरोप झूठे पाए गए। पुलिस ने बताया कि युवती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *