• Fri. Sep 4th, 2026

Haryana में नशा तस्करी बे-लगाम, महिला 17 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Haryana,  हरियाणा में पुलिस और राज्य सरकार नशा तस्करी रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन नशा तस्कर अपने इरादे में सफल हो जा रहे हैं। जींद के सीआईए स्टाफ ने जिले के गढ़ी गांव में एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस के सीआईए स्टाफ ने बताया कि महिला की पहचान निर्मला के तौर पर की गयी है ।जानकारी अनुसार महिला को उसके पति ने गांजा बेचने के लिए दिया था।

उन्होंने बताया कि गढ़ी थाना पुलिस ने पकड़ी गई महिला तथा उसके पति के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Haryana, ट्रक में कैंटर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 7 घायल
सीआईए स्टाफ ने बताया कि जिले के रेवर गांव से संदीप नामक एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 14.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *