• Fri. Sep 4th, 2026

छात्राओं से अश्लील हरकत मामला, हरियाणा महिला आयोग ने डीइओ तथा डीएसपी को किया तलब

हरियाणा महिला आयोग ने जींद के एक सरकारी विद्यालय में छात्राओं से प्राचार्या द्वारा कथित रूप से अश्लील हरकत करने के मामले का संज्ञान लिया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को दो नवंबर को पंचकूला में तलब किया है। इसके साथ ही आयोग ने पीडित छात्राओं को भी बुलाया है।

आपको बता दें कि जींद जिले में पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य पर मामला दर्ज किया गया। उससे पहले प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया था। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी तथा डीएसपी को दो नवंबर को मुख्यालय पर तलब किया है। उनके अनुसार साथ में छात्राओ को भी बुलाया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय और महिला आयोग को भेजे पत्रों में छात्राओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य इस हरकत के बारे में किसी को बताने पर छात्राओं को प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल कर देने की धमकी देता था।

जींद में जिस थानाक्षेत्र में यह विद्यालय है, उसके प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ भादंसं की धाराओं तथा बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया है ।

गोवा में चल रही नेशनल गेम्स के एथलेटिक्स इवेंट में हरियाणा का अच्छा प्रदर्शन, 18 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर

जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया था कि 27 अक्टूबर को प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया और आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी। समिति की अगुवाई क्षेत्र के अनुमंडल मजिस्ट्रेट करेंगे । सूत्रों ने बताया था कि दरअसल छात्राओं के एक समूह ने हाल ही में कथित रूप से प्रधानमंत्री कार्यालय और राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेजकर अपनी व्यथा का जिक्र किया था।

छात्राओं के आरोपों की प्रकृति के बारे में पूछे जाने पर जींद के उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने रविवार को कहा था कि छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य उनसे‘अश्लील हरकतें किया करते हैं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *