• Fri. Sep 4th, 2026

गोवा में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में हरियाणा की धमाकेदार एंट्री, जीते कई मेडल

हरियाणा। गोवा में शुरू हुए 37 वे राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने धमाकेदार एंट्री की है। खिलाड़ियों ने अब तक 8 गोल्ड मेडल के साथ साथ सिल्वर व ब्राउन्स मेडल जीते। वहीं, देर शाम आधिकारिक रूप से शुरू हुए उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर से आए खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। मार्च पास्ट में हरियाणा दल का नेतृत्व दक्षिण एशियाई खेलों में पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग खिलाड़ी शीतल दलाल और नेटबाल में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी सचिन ने किया। जबकि मार्च पास्ट में हरियाणा दल के इंचार्ज, पूर्व मंत्री और हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन कार्यक्रम में आए खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। मार्च पास्ट में हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपप्रधान सूरज पाल अम्मू, बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी रामनिवास हुड्डा, अरुण कुमार, संदीप पराशर प्रमुख रूप से रहे। हरियाणा दल में 900 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हरियाणा दल के इंचार्ज व पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा शानदार प्रदर्शन करेगा। प्रदेश के खिलाड़ी 43 खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वर्ष 2022 में गुजरात मे हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने पदक तालिका में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया था।

हरियाणा ने इन खेलों में जीते मेडल

इस हरियाणा के खिलाड़ियों ने कई मेडल जीते। इनमें फेंसिंग में तनिक्षा खत्री ने गोल्ड मेडल जीता जबकि पुरुष वर्ग में देव नरवाल ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है। जिम्नास्टिक में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश्वर सिंह ने प्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाया। हरियाणा की पुरुष रग्बी टीम ने क्वार्टर फाइनल में पंजाब को एकतरफा मुकाबले में 13-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मॉडर्न पेन्थालोंन एथलीट में खिलाड़ी उजाला ने गोल्ड, अजय कुमार ने रजत पदक व रवि ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। हरियाणा पेनसेक सिलाट में महिला टीम ने अलग अलग इवेंट में 2 गोल्ड मेडल जीते। जबकि बैडमिंटन में प्रदेश की खिलाड़ी अनुपमा उपाध्याय पहले ही गोल्ड मेडल जीत चुकी है। नेटबॉल की पुरुष और महिला वर्ग की टीमें भी एक-एक गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *