• Mon. Aug 24th, 2026

Haryanvi Singer मासूम शर्मा को मिली धमकी, मामला दर्ज

Haryanvi Singer Masoom Sharma, जींद में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल कर गाली गलौज तथा धमकी देने को मामला सामने आया है। जुलाना थाना पुलिस ने शर्मा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि गांव ब्राह्मणवास निवासी मासूम शर्मा ने तहरीर दी है कि गत देर रात उन्हें कॉल आए और फोन करने वाले ने गाली गलौज की और खुद को भैंसवाल निवासी अमित व गिरोह का बदमाश बताते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी।

Haryana Assembly : कांग्रेस विधायकों ने गौरक्षकों पर अराजकता फैलाने का लगाया आरोप

शर्मा ने बताया कि इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आई और फिर गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई।

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि हरियाणवी गायक ने गाली गलौज करने तथा धमकी देने की शिकायत की थी, जिसके आधार पर बुधवार को मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *