• Fri. Sep 4th, 2026

“हरियाणवी” लड़ेगा इंग्लैंड में काउंसलर का चुनाव, PM ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी ने दिया टिकट

Byalakhharyana@123

Apr 6, 2023
Haryana's son will contest the election of councilor in England, the ruling Conservative Party has given the ticketHaryana's son will contest the election of councilor in England, the ruling Conservative Party has given the ticket

Alakh Haryana ( Haryana/England news ) इंग्लैंड के प्रधानमंत्री भारतीय मूल के ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी (PM Rishi Sunak Conservative Party)ने परिषद चुनाव (Election of counselor in England)में लंदन की सीमा से लगे लोअर आर्ले शहर में होकडेन वार्ड के लिए भारतीय मूल के युवा नेता रोहित अहलावत को टिकट दिया है .गौरतलब है कि  इस वार्ड से चुनाव लड़ने वाले रोहित भारतीय मूल के पहले नेता हैं।

झज्जर जिले के  धांधलान  गाँव में जन्में रोहित  अहलावत करीब 14 बरस पहले पढ़ाई के सिलसिले में लंदन गए थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले वहीं नौकरी शुरू की और अब अपना बिजनेस कर रहे हैं।

रोहित करीब चार साल से कंजरवेटिव पार्टी में सक्रिय हैं। कंजर्वेटिव पार्टी का दक्षिण पूर्व इंग्लैंड वार्ड जहां से रोहित को मैदान में उतारा गया है, वह कभी (कंजर्वेटिव पार्टी ) पार्टी का गढ़ था, हालांकि अब इस वार्ड पर लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी का कब्जा है। करीब 10 हजार की आबादी वाले इस वार्ड में फिर से जीत हासिल करने के लिए पार्टी ने गोरे के बजाय भारतीय मूल के रोहित पर दांव लगाया है क्योंकि वह गोरे लोगों के अलावा अपने वार्ड में भारतीय मूल के लोगों में लोकप्रिय है.

वार्ड का यह है यह है सियासी गणित

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित के होकडेन वार्ड की आबादी करीब 10 हजार है। इनमें करीब 6500 गोरे, 2164 एशियाई मूल के, 312 अश्वेत, 113 अरब मूल के और 500 अन्य जातीय समूहों के लोग हैं। अगर बात मजहबी लिहाज से देखें तो इस वार्ड में करीब 3367 ईसाई, 958 हिंदू, 645 मुस्लिम, 261 सिख, 78 बौद्ध, 23 यहूदी और अन्य धर्मों के 43 लोग रहते हैं. जबकि 3327 लोगों का कोई धर्म नहीं है। चुनाव आगामी मई में होने हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *