Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
gıda vakum makinesi
betcio
  • Sun. Jul 5th, 2026

HBSE ने जारी की 10वीं-12वीं प्रेक्टिकल एग्जाम की डेट,इस वेबसाइट के जरिये देखिये पूरा शेड्यूल

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित होने वाली सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा की तारीख निर्धारित कर दी गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर वीपी यादव और सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 17 फरवरी तक कराई जायेंगी।

शिक्षा बोर्ड के मुताबिक प्रायोगिक परीक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षा के लिए बोर्ड ने बाहरी परीक्षक नियुक्त किया है। यानि ये परीक्षाएं बाहर के परीक्षक की निगरानी में संपन्न होंगी।

इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) के शेष विषयों के परीक्षार्थियों एवं सेकेंडरी (शैक्षिक) की प्रायोगिक परीक्षा उस विषय के नियुक्त अध्यापकों द्वारा ही करवाई जायेगी, जो उस विषय को विद्यालय में पढ़ा रहे हैं. बोर्ड सचिव ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी नियमित के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य के लिए ऑब्जर्वरों की नियुक्तियां की जाएगीं।

प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर और परीक्षकों को बोर्ड द्वारा उनकी ड्यूटी की सूचना मैसेज के जरिए भेज दी जायेगी। बोर्ड सचिव ने विद्यालयों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विद्यालयों के मुखिया परीक्षा ड्यूटी चार्ट, निर्देश पत्र डाउनलोड करके, परीक्षार्थियों की ग्रुप फोटो और परीक्षा के अंक ऑनलाइन निर्धारित तिथियों में बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *