• Wed. Sep 2nd, 2026

गृह मंत्री अमित शाह पोतियों को सिखा रहे शतरंज के गुर, शतंरज खेलते तस्वीर रोचक कैप्शन के साथ की शेयर

Byalakhharyana@123

Dec 9, 2023

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह पोतियों को शतरंज के गुर सिखाते हुए दिखे। दरअसल गृह मंत्री अमित शाह ने पोतियों संग शतंरज खेलने की तस्वीर साझा की है। शाह ने यह तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। अमित शाह ने फोटो पर बेहद ही रोचक कैप्शन लिखा। बता दें कि इससे पहले गृह मंत्री ने अपने नए वॉट्सऐप चैनल पर भी पोतियों संग एक तस्वीर साझा की थी।

पोतियों को सिखा रहे शतरंज के गुर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। पॉलिटिकल पिच पर शह-मात का खेल उन्हें बखूबी आता है। लेकिन इससे हटकर आज वह अपनी पोतियों को शतरंज सिखाते देखे गए। शाह ने गार्डन में एक कुर्सी में बैठी अपनी पोतियों संग तस्वीर पोस्ट कर रोचक कैप्शन भी लिखा है। शाह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि एक अच्छे कदम से संतुष्ट न हों, हमेशा बेहतर की तलाश करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amit Shah (@amitshahofficial)


शाह के परिवार में कौन-कौन?
अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह को एक बेटा है जिसका नाम जय शाह है। जय शाह वर्तमान में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बीसीसीआई के सचिव जय ने निरमा यूनिवर्सिटी से बीटेक किया है। 2015 में अपने बचपन की दोस्त रिशिता पटेल से ब्याह रचाया था। दोनों की दो बेटियां हैं। पहली बेटी का नाम रुद्री है जिस का जन्म 2017 में हुआ था वहीं दूसरी बेटी का जन्म 2020 में हुआ था। रुद्री अपने दादा अमित शाह के साथ पहले भी कई बार दिखी हैं। 2019 के लोकसभा के दौरान रुद्री कई जनसभाओं में शाह के साथ थीं। दोनों पोतियां दादा को बहुत प्‍यार करती हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *