• Thu. Aug 27th, 2026

चंडीगढ़ होटल में पुलिस का छापा ,फ्लेवर हुक्के के साथ नशीले पदार्थ बरामद

चंडीगढ़।चंडीगढ़ के गांव किशनगढ़ स्थित एक होटल में बुधवार रात पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान होटल में फ्लेवर हुक्के के साथ-साथ युवाओं को नशीले हुक्के परोसे जा रहे थे। मौके से पुलिस ने एक दर्जन से अधिक हुक्के बरामद किए हैं।इसके साथ ही कई प्रकार के फ्लेवर और नशीले पदार्थ भी जब्त किए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस की रेड को देखकर होटल के अंदर भगदड़ मच गई थी। कई लोग होटल की छत से कूद कर भाग गए। वहीं होटल से पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त होटल में कई दिनों से हुक्का पार्टी चल रही थी। होटल स्टाफ कमरे के अंदर हुक्का सर्व करता था।
गश्त के दौरान जब पुलिस को पता चला तो डीएसपी पी अभिनंदन के नेतृत्व में टीम ने यहां पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल संचालक साहिल, मैनेजर रोहित और वेटर कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सिगरेट व तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 188/34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *