• Sat. Sep 12th, 2026

हरियाणा में भीषण हादसा ,एक ही परिवार के सात लोगों की मौत ,कई घायल

हरियाणा के अम्बाला में भीषण हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। दरअसल यूपी से वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो जाने के चलते ये हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोगों के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। बता दें कि यह भीषण सड़क हादसा दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास रात करीब दो बजे उत्तर प्रदेश से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार से भरी ट्रैवलर बस की ट्रॉले में भिड़त हो गई। ट्रैवलर में कुल 26 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । जिससे बस में बैठे कुछ श्रद्धालु सड़क पर गिर गए और कुछ घायल ट्रैवलर में ही फंसे थे।घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने घायलों को निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में दाखिल करवाया।शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मोहड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ambala Accident News Traveler Carrying Passengers To Vaishno Devi Collides With Trolley 3 Dead
बताया जा रहा है कि हादसे में सोनीपत के जखोली निवासी विनोद (52) की मौत, यूपी के बुलंदशहर ककौड़ के मनोज(42) और गुड्डी, यूपी के हसनपुर के बुजुर्ग महेर चंद, यूपी के ककौड़ निवासी सतबीर(46), दीप्ति (छह माह) की मौत हो गई है। अभी कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में घायलों की पहचान बुलंदशहर निवासी 50 वर्षीय राजिंद्र, 37 वर्षीय कविता, 15 वर्षीय वंश, 20 वर्षीय सुमित, सोनीपत के जखोली निवासी 40 सरोज, दिल्ली के मगुलपुरी निवासी 15 वर्षीय नवीन, 50 वर्षीय लालता प्रसाद, मुगलपुरी निवासी 42 वर्षीय अनुराधा, बुलंदशहर के टकोर निवासी 23 वर्षीय शिवानी, बेटा 4 वर्षीय आदर्श, यूपी में धनकौर के पास जमालपुर निवासी राधिका, धीरज घायल के रूप में हुई।

पुलिस जांच में जुटी

वहीं अब तक हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच के अनुसार, ड्राइवर की आंख लगने की वजह से बस खड़े टैंकर से टकरा गई। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करके अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *