• Fri. Sep 11th, 2026

एचपीएससी ने जारी किये ग्रुप बी की डिविजनल इंजीनियर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड , ऐसे करें डाउनलोड

हरियाणा। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 2912022 के तहत विकास और पंचायत विभाग, हरियाणा में सब-डिविजनल इंजीनियर (सिविल, ग्रुप-बी) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – hpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

5 नवंबर को होगी परीक्षा
विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा में सब डिविजनल इंजीनियर के पदों के लिए परीक्षा 5 नवंबर को आयोजित की जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए। नीचे बताए तरीके से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

निम्नलिखित स्टेप्स के जरिये उम्मीदवार डाउनलोड करें अपना ए़डमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट – hpsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर एसडीई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करें।
इसके बाद एसडीई परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
एसडीई परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *