• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा में बीजेपी ने जारी की लोकसभा सीटों पर प्रभारी और संयोजकों की लिस्ट, चुनाव प्रबंधन कमेटी की लिस्ट भी की जारी

हरियाणा। हरियाणा में भाजपा ने 10 लोकसभा सीटों पर प्रभारी और संयोजकों की लिस्ट जारी कर दी गयी है। दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बीजेपी ने राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही सभी लोकसभा सीटों पर प्रभारी और संयोजक के नामों की भी घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की ओर से चुनाव प्रबंधन कमेटी की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

10 राष्ट्रीय परिषद में ये नाम हैं शामिल
अंबाला के पूर्व सांसद स्वर्गीय रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया, कुरुक्षेत्र से कृष्ण बेदी, भिवानी से शंकर धूपड़, गुरुग्राम से नरबीर सिंह, यमुनानगर से संगीता सिंघला, फरीदाबाद से संदीप जोशी, रोहतक से प्रदीप जैन, सिरसा से विजय पाल और हिसार से रवि सैनी को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया है।

लोकसभा प्रभारी व संयोजक की सूची
अंबाला लोकसभा का डॉ पवन सैनी को प्रभारी और विधायक असीम गोयल को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। CM सिटी करनाल में घनश्याम दास अरोड़ा को प्रभारी और हरविंद्र कल्याण को संयोजक बनाया गया है। कुरुक्षेत्र लोकसभा का प्रभारी कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर को बनाया गया है। संयोजक कृष्ण बेदी को बनाया गया है। सोनीपत का प्रभारी महिला ढांडा को और संयोजक जवाहर सैनी को नियुक्त किया गया है।इसके साथ गुरुग्राम लोकसभा सीट का प्रभारी अजय गौड़ और संयोजक मनीष मित्तल को बनाया गया है। फरीदाबाद लोकसभा के प्रभारी की जिम्मेदारी जीएस शर्मा को दी गई है। दीपक मंगला को संयोजक बनाया गया है।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा का प्रभारी लक्ष्मण यादव और संयोजक शंकर धूपड़ को बनाया गया है। रोहतक का प्रभारी राजीव जैन और संयोजक सतीश नांदल, हिसार का प्रभारी सुभाष बराला को और संयोजक रवि सैनी को बनाया गया है। सिरसा लोकसभा का प्रभारी कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता और संयोजक आदित्य चौटाला को नियुक्त किया गया है।

लिस्ट…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *