• Fri. Sep 4th, 2026

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी

हरियाणा में गुरूवार को मौसम विभाग ने 16 जिलों में में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं। यहां तेज बारिश के साथ 30 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी। अलर्ट वाले जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के साथ राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

बुधवार को सबसे ज्यादा बारिश हिसार में दर्ज की गई, यहां 15 एमएम बारिश हुई। वहीं अंबाला में 12 एमएम, सिरसा में 10, भिवानी में 9, जींद में 12.5, करनाल में 11.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।बारिश के चलते कई शहरों में जलभराव की स्थिति भी देखी गई। हरियाणा के झज्जर जिले में भारी बारिश के चलते जलभराव की समस्या लोगों को हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *